कोटद्वार । पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता करते हुए श्रम विभाग में हुए घोटाले को लेकर श्रम मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत साढे तीन सालों में श्रम विभाग में गरीब मजूदरों के उत्थान के लिए उपयोग में आने वाले पैसों की खूब बंदरबांट की गई है जो कि शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के नाम पर पैसों की बंदरबांट होने से श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। जो कि बिल्कुल भी न्याय पूर्ण नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि श्रम विभाग में हुए घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा श्रम बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त करना ही काफी नहीं है बल्कि इस घोटाले की सीबीआई जांच भी होनी जरूरी है ।ताकि सब साफ हो सके कि कितने का घोटला हुआ है ।




Discussion about this post