कोटद्वार । कोरोना वायरस की महामारी के कारण हुये लाॅकडाऊन के अन्तर्गत अपने जीवन को दांव पर लगाकर कार्य करने वाले सफाई कमिर्यो को व्यापारियों ने सम्मानित किया गया तथा राशन किट भी बांटी । उमानन्द बड़थ्वाल मार्ग के वरिष्ठ व्यापारी एंव समाजसेवी जयलाल चौधरी के निर्देशन में वैश्विक महामारी काल मे अपनी जान जोखिम मे डाल कर कार्य करने वाले सफाई कमिर्यो को पुष्प भेंट कर व राशन किट दे कर उन्हे सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर जयलाल चौधरी ने कहा कि इस महामारी काल मे सफाई कमिर्यो द्वारा नगर मे सफाई कार्य करके सराहनीय कार्य किया है । इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने सभी को मास्क लगाकर बाहर निकलना तथा सोशल डिस्टेंन्सिग का पालन करने का अनुरोध किया ।इस अवसर पर उमानन्द बड़थ्वाल मार्ग मे कार्य करने वाले सफाई कमिर्यो को व्यापारियो द्वारा पुष्प भेंट किए गये तथा राशन किट प्रदान की गई तथा व्यापारियो द्वारा सभी का स्वागत किया गया । इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी गोपाल चन्द्र बंसल, प्रदीप अग्रवाल, हरिगोयल, विपिन गोयल, देवेन्द्र सिंह रावत इत्यादि व्यापारी उपस्थित थें ।




Discussion about this post