कोटद्वार । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर डायमंड हार्बर में हुए हमले के विरोध में भाजपा नेताओ व समर्थकों में आक्रोश है। हमले के विरोध में भाजयुमो द्वारा शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा गया ।
ज्ञापन में बताया कि पूरे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का अत्याचार चल रहा है। तृणमूल ने घृणित कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय, दिलीप घोष के वाहन पर हमला किया गया है। राज्य में गणतंत्र की हत्या हो रही है जोकि बर्दाश्त नहीं होगी । उन्होंने राष्ट्रपति से उक्त घटना का संज्ञान लेकर बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की ।




Discussion about this post