कोटद्वार : आपातकाल के 45 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी कोटद्वार द्वारा झंडा चौक पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे देश में इमरजेंसी की घोषणा की थी। सारे संवैधानिक अधिकार छीन लिए गए थे।
जिला महामंत्री जंग बहादुर ने बताया सरकार के खिलाफ लिखने, बोलने और विरोध करने पर जेलों में बंद कर दिया जाता था। भारतीय लोकतंत्र की निर्मम हत्या की गई थी ।
मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने कांग्रेस पार्टी एवं यूथ कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी की एवं कांग्रेस द्वारा की गई इस कार्यवाही को निंदनीय बताया विरोध करने वालों में जिला मंत्री मंजू ज़ख्मोला, सुनीता कोटनाला, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, मंडल महामंत्री गौरव जोशी, सुरेंद्र बिजलवान, राजेंद्र बिष्ट, पंकज भाटिया, लता बलूनी, पूनम खंतवाल, पिंकी खंतवाल, कैलाश कुलवे आदि मौजूद रहे





Discussion about this post