कोटद्वार । भाजपा भाबर मंडल कार्यालय में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद गण एवं कार्यकर्ताओं की खुली बैठक आहूत की गई जिसमें शुक्रवार को कार्बेट पार्क के पाखरो रेन्ज में 106 हेक्टेयर भूमि में प्रधान मन्त्री के आवागमन पर उनकी दूरदर्शी सोच के तहत प्रदेश सरकार द्वारा बनाए जा रहे टाइगर सफारी का स्वागत किया गया व इसके के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया । साथ ही पाखरों टाइगर सफारी पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के उस बयान को सरासर झूठ व जनता को छलने वाला बताया जिसमें वह 2014 में उक्त टाइगर सफारी की सैद्धांतिक सहमति दिलाने की बात कह रहे हैं ।
बैठक में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायरमेन्ट,फौरेस्ट एण्ड क्लाइमेट चेन्ज फोरेस्ट कंजरवेशन डिविजन को सार्वजानिक किया गया ।जिसमे साफ लिखा गया है कि इसकी ऑनलाइन प्रपोजल 18 अगस्त 2020 को डायरेक्टर कार्बेट पार्क द्वारा किया गया तथा इसकी स्वीकृति 30 अक्टुबर 2020 को भारत सरकार द्वारा दी गई है इससे यह साफ होता है । जब स्वीकृति के लिये ही लैटर अगस्त 2020 में गया तो इसे 2014 में कैसे सहमति मिल गई ।
जबसे प्रधानमन्त्री कार्बेट पार्क पाखरो रेन्ज में आये हैं तबसे यहां पर्यटन बढ गया है कोविड 19 के दौर में भी 10 से 15 सफारी रोज कोटद्वार कार्बेट गेट से जा रही है और अब पाखरो टाइगर सफारी की स्वीकृति मिलने से रामनगर की भांति कोटद्वार के बेरोजगार हजारों नौजवानो को रोजगार देगा साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से हजारों दुकानदारों,रैस्टोरेंट व होटल व्यवासाइयों को भी रोजगार प्रदान करेगा जिसका फायदा कण्वाश्रम, चरेख तथा लैसंडोन और आस पास के क्षेत्र को भी पयर्टन की दृष्टि से लाभ होगा । इस अवसर पर दोनो मण्डल अध्यक्ष सुनील गोयल व चन्द्रमोहन जसोला, सौरव जोशी, पार्षद सौरव नौडियाल, कमल नेगी, मनीष भट्ट, सुभाष पाण्डे, जयदीप नौटियाल, लीला कर्णवाल, गायत्री भट्ट, पीआरओ चन्द्रप्रकाश नैथानी, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे ।




Discussion about this post