कोटद्वार । कोटद्वार की नदियों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल के द्वारा लैंसडाउन वन प्रभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है । जिसमें उन्होंने नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोके जाने की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में मालन सहित खो एवं सुखरौ नदियों में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है।
उन्होंने अवैध खनन को संरक्षण देने के लिए वन विभाग के अधिकारियों पर संलिप्तता का भी आरोप लगाया। वन विभाग के अधिकारियों की सांठ-गांठ के चलते सिर्फ ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खिलाफ ही छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जबकि डम्परों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने डम्परों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की है। भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने कहा है कि यदि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ वन विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो भारतीय जनता पार्टी वन विभाग के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।





Discussion about this post