कोटद्वार । भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक में विधानसभा के भाबर मंडल में पालक व प्रदेश कार्यारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल ने वर्ग व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने बताया कि कार्यकर्ता एवं कार्यपद्धति के विकास में प्रशिक्षण वर्गों का अत्यधिक महत्व है इसलिए मंडल प्रशिक्षण वर्ग के लिए प्रदेश प्रशिक्षण विभाग टीम एवं मॉनिटरिंग टीम पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं की बैठक कर रही है। इसी क्रम में कोटद्वार में 8 नवम्बर को एक बारातघर में बैठक का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में मंडल के जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल कार्यकारणी अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, दिनेश जोशी, मंजू जखमोला, मनोज पांथरी, पिंकी खंतवाल, लता बलूनी, सिमरन बिष्ट, अंशुल, मंदीप, कैलाश खुल्बे, गोविंद लड्डा, मंजुल डबराल आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post