कोटद्वार । भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे संस्कार मूल मन्त्र के अन्तर्गत नगर स्तर पर राष्ट्रीय एकल गान प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई । प्रतियोगिता तीन वर्ग मे आयोजित की गई । तीनो वर्गो मे प्रथम आने वाली प्रतियोगी का नाम प्रान्त मे भेजा गया । प्रतियोगिता मे सात स्कूलो ने भाग लिया । परिषद के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चो मे संगीत के प्रति सीखने का अवसर प्राप्त होता है । इससे राष्ट्र प्रेम के प्रति देशभक्ति की भावना जागृत होती है ।यह प्रतियोगिता चेतना के स्वर पर आधारित गीतो पर की गयी । उपरोक्त प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे श्रीमती मिनाक्षी शर्मा, सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने सहयोग किया । मीनाक्षी शर्मा ने प्रतियोगिता का परिणाम बनाने मे पूर्ण सहयोग किया ।




Discussion about this post