बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : बारातियों ने थाने में बितायी रात, पुलिस को देर रात 112 पर मिली थी शिकायत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2025 5:45 अपराह्न

कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने बारातियों पर कार्यवाही की है, दरअसल कोतवाली पुलिस को रात 01 बजे 112 इमरजेंसी नंबर पर सूचना मिली कि नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट के गेट पर रात 01 बजे बारात चढ़ रही है और रोड पर आतिशबाजी की जा रही है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। 112 मुख्यालय की सूचना पर चीता पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंची और बारातियों को समझाया कि समय बहुत ज्यादा हो गया है रात के 01 बज रहे है आप लोग अन्दर चले जाइए। आपके कारण आसपास के घरों में रहने वालों को दिक्कत हो रही है। इतना बोलने पर शराब के नशे में कुछ बाराती पुलिसकर्मियों से भीड़ गए और पुलिसकर्मियों की बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद चीता पुलिस ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक दीपक पंवार को इसकी जानकारी दी और वो भी मौके पर पहुंच गए।

जहां उन्होंने फिर से बारातियों को समझाने की कोशिश की और कहा कि नेशनल हाइवे पर अचानक कोई भी गाड़ी आ सकती है आप लोग होश में नहीं है ऐसे में कोई दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए सभी लोग बारात घर के अंदर चले जाए…लेकिन शराब के नशे में बाराती पुलिस से फिर भिड़ गए और बारातघर के गेट पर आतिशबाजी और बैंड बाजा बजता रहा। बार बार समझाने के बाद न मानने पर पुलिस आखिरकार बैंड वालों को और शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता करने वाले कुछ बारातियों को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई, और पूरी रात थाने में रखा। सुबह दूल्हा खुद शेरवानी पहनकर अपने रिश्तेदारी की तरफ से माफी मांगने पहुंचा और कहा कि दुबारा कभी ऐसी गलती नहीं होगी।

कोटद्वार कोतवाली के एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि रात लाए गए पांच बारातियों के चालान करके उन्हें सुबह छोड़ दिया गया। वही बारातघर के मालिक राकेश कुमार ने बताया कि कावण यात्रा के कारण जाम लगने के कारण बारात कुछ ज्यादा ही देर से पहुंची, करीब 12 बजे बारात पहुंची और नाश्ता करने के बाद 01 बजे सड़क पर बारात चढ़त हो रही थी। जिससे आसपास के लोगों ने परेशानी होने पर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी और जनता की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.