रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्तमान में किसानों के द्वारा चलाया जा रहा आन्दोलन बेबुनियाद – डॉ. हरक सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2020 7:26 अपराह्न

कोटद्वार। सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वर्तमान में किसानों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को बेबुनियाद बताया है उन्होंने कहा है कि किसान बिल किसानों के हित में है जो कि किसानों के लिए खुशहाली व आय में वृद्धि करेगा ।

मंगलवार को पनियाली स्थित वन विभाग के निजी आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार के द्वारा पारित किसान बिल पूरी तरह से किसानों के हित में है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में किसानों के द्वारा चलाया जा रहा आन्दोलन बेबुनियाद है, जबकि केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों की भ्रांतियों को लेकर कई बार की वार्ता किसान संगठनों से कर दी गयी है। उन्होंने कहा है कि किसानों के आन्दोलन को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कानून बना रही है। जिसमें केन्द्र सरकार ने 95989 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाल दिये हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि जिस किसान बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उसमें किसी भी प्रकार से मंडियों को समाप्त नहीं किया जा रहा है। कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की उपज की बिक्री के लिए नये बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है जिससे किसान को अपनी फसल को बेचने के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध हो सकेगा।

कहा कि पराली जलाने के मामले में भी केन्द्र सरकार किसानों को राहत देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि नये किसान बिल के पारित हो जाने से किसानों के ऊपर लगी पाबंदियों को हटाना तथा उन्हें विपणन के पुराने विकल्प को चालू रखते हुए नये विकल्प उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें उपज का अधिक दाम मिल सके। इसके अलावा उन्हें अपनी फसल किसी को कहीं भी और किसी भी समय बेचने की आजादी और भुगतान भी निश्चित समय में प्राप्त करने का अधिकार होगा। साथ ही अंतर राज्य एवं राज्य के भीतर बाधा मुक्त व्यापार हेतु इको सिस्टम उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इलैक्ट्रॉनिक व्यापार हेतु सुविधाजनक ढांचा भी तैयार कराया गया है। इसके अलावा केन्द्र सरकार द्वारा व्यापारियों के इलैक्ट्रॉनिक पंजीकरण, व्यापारिक लेन-देन की आचार संहिताएं एवं भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित करने का भी प्रावधान है। साथ ही बाजार सतर्कता एवं मूल्य प्रसार प्लेटफार्म स्थापित किया जायेगा ताकि किसानों को कृषि उपज के मूल्य के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हो सके। यही नहीं किसानों के लिए एक सुलभ और सरल विवाद समाधान तंत्र की व्यवस्था की गयी है जिसके अंतर्गत उल्लंघन होने पर व्यापारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के चार वर्ष के क्रियान्वयन के दौरान किसानों से 23 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 7.2 करोड़ आवेदकों को लाभान्वित किया गया है। इस अवधि में किसानों द्वारा 17450 करोड़ रुपए का प्रीमियम भुगतान किया गया, जिसके विरूद्ध 87000 करोड़ रुपए का दावा भुगतान किया गया है। कृषि ऋण 2013-14 में 7.3 लाख करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर वर्ष 2019-20 में 13.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है तथा आने वाले वर्ष के लिए 15 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को उनकी मर्जी के मुताबिक फसलों के विक्रय हेतु वर्तमान मंडियों की व्यवस्था लागू रखते हुए नये विकल्प मिल सकें जिससे फसलों का ज्यादा दाम मिल सके एवं उच्च मूल्य की नई किस्म की फसलों को उगाने हेतु बाजार उपलब्ध हो सकें। जैसे अन्य उत्पादकों को अपने उत्पाद को बेचने का अधिकार है वैसा ही अधिकार किसानों को भी प्राप्त हो सके।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.