कोटद्वार । नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने सहायक नगर आयुक्त अंकिता जोशी के द्वारा एक महिला के कागज फाड़े जाने की घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
महापौर हेमलता नेगी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि समस्त नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यव्यवहार में बदलाव लाये की जरूरत है, उन्होने कहा कि नगर निगम एक पब्लिक डीलिंग वाला कार्यालय है, जहां पर कई प्रकार के पीडित एवं परेशान लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं,अधिकारियों का काम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है न कि उनकी भावनाओं का अनादर करना।
मेयर नेगी ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को समझते हुए नगर निगम में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को बेहतर मार्गदर्शन करने एवं उनकी समस्याओं का हर हाल में समाधान करने का भरसक प्रयास करना चाहिए। महापौर ने कहा कि अधिकारी स्तर पर इस प्रकार की घटनाऐं विवादों को जन्म देती है, जिसमें अनाश्वयक रूप से बात का बतंगड बन जाता है।





Discussion about this post