कोटद्वार । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भाबर महाविद्यालय में कॉलेज इकाई का गठन किया गया। जिसमे सुदर्शन बिष्ट को इकाई अध्यक्ष व मनजीत थपलियाल को इकाई मंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में अमन को इकाई उपाध्यक्ष, अभिनव व सुमित को इकाई सह-मंत्री, सुनिधि को कॉलेज इकाई छात्रा प्रमुख, प्रिया, आंचल व अंजलि बिष्ट को इकाई सह-छात्रा प्रमुख, दीपिका को मीडिया प्रभारी जबकि रितिका को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओ ने कहा कि अभाविप सबसे बडा छात्र संगठन है । अभाविप छात्र हित के साथ-साथ राष्ट्रहित में मिल जुलकर काम करती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर बेहतर भारत निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।




Discussion about this post