posted on : दिसम्बर 18, 2020 7:39 अपराह्न
कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर कुंभीचोड स्थित आदर्श नगर के एक मकान में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई जिसे समय रहते हैं फायर कर्मियों द्वारा बुझाया गया जिससे कोई जान माल की हानि नहीं हुई है. शुक्रवार सुबह रतनपुर कुम्भीचौड स्थित आदर्श नगर इलाके में स्थित घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के लिए घर स्वामी द्वारा फायर कर्मियों को सूचित किया गया ।आग पर फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह काबू पाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। सिलेण्डर में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




Discussion about this post