कोटद्वार । विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली रविवार से शुरू हो गयी है । रैली के पहले दिन में जिला उत्तरकाशी के तहसील पुरोला, मोरी, राजगडी, डूंडा, चिन्याली, सौंड, भटवाडी तथा बडकोट के युवाओं ने जोर आजमाया। बताते चलें की 8 तहसील के 3202 युवाओं ने रजिट्रेशन किया। जिसमे से 2744 अभियर्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 522 युवाओं ने पहली बाधा पार की । अब इन युवाओं का मेडिकल चेकअप किया जाएगा उसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसके आधार पर मैरिट बनाई जाएगी ।
भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 150 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने के लिए मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि सिविल प्रशासन ने द्वारा भी कोविड 19 की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोशल डिस्टनेस का पालन करते हुए भर्ती रैली कराई जा रही है । इस अवसर पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपाई, सूबेदार मेजर संजीव, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार विकास अवस्थी, कर्नल अनिल झारिया, कर्नल विजय राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल नाथ बाबू, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी एवं कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट सहित आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post