posted on : अक्टूबर 28, 2021 2:53 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी के पर्यवेक्षण, एवं प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 27 अक्टूबर 2021 को थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रजापति मौहल्ला आमपड़ाव कोटद्वार के पास से एक व्यक्ति प्रदीप सिंह को 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक आबकारी अधिनियम के तहत कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 21 अभियोग पंजीकृत किए जा चुके हैं।
पंजीकृत अभियोग
- मु.अ.सं.- 252/2021, धारा- 60 आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- प्रदीप सिंह पुत्र स्व. कुंवर सिंह निवासी इन्द्रिरानगर आमपड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 51 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब।
पुलिस टीम
- आरक्षी 383 नापु मनीष बहुगुणा
- आरक्षी 233 नापु पप्पू लाल