posted on : नवम्बर 1, 2020 6:18 अपराह्न
कोटद्वार । स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को 1605 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी।
अभियान के पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए नगर में कुल 10 बूथ बनाए गए थे। अलग-अलग बूथों में बच्चों ने पोलियो की दवा पी। बताया कि अभियान के तहत छूट चुके बच्चों को सोमवार से शनिवार 7 नवम्बर तक 12 टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर सुभाष बहुगुणा, प्रीतम , शांति सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे ।




Discussion about this post