posted on : फ़रवरी 3, 2022 7:33 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी सीआईयू मौ. अकरम के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 फरवरी 2022 को अभियुक्त बैनीराम को बालासौड़ तिराहे के पास से 120 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 48/2022, धारा- 60आबकारी अधिनियम।
अभियुक्त का नाम पता
- बैनीराम पुत्र चुन्नी लाल, निवासी प्रजापति नगर गाड़ीघाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
- 120 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीम
- मुख्य आरक्षी 27 ना0पु0 सुशील कुमार
- आरक्षी 440 ना0 पु0 अमरजीत
- आरक्षी 190 ना0 पु0 अमित रावत
- आरक्षी 211 ना0पु0 हरीश



