कोटद्वार । शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार जारी है । राजकीय बेस चिकित्सालय का स्टाफ भी कोरोना संक्रमित होता जा रहा है । बुधवार को शहर में 14 संक्रमित सामने आये है। जिसमें से 6 लोग राजकीय बेस चिकित्सालय के स्टाफ से है । जबकि 8 अन्य लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार राजकीय बेस चिकित्सालय में कार्यरत एक कर्मी की 06 वर्षीय बालिका में भी कोरोना की पुष्टि हुई है । जशोधरपुर इंडस्ट्री एरिया में भी बुधवार को तीन लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौडी डॉ. मनोज बहुखण्डी ने बताया कि राजकीय बेस चिकित्सालय के 6 अन्य स्टाफ नर्स, आया व टेक्निशियन पॉजीटिव पाये गये है । इनके सम्पर्क में आये सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है व पॉजीटिव आये स्टाफ को आइसुलेट किया गया है ।
वहीं वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सालय में कार्यरत एक कर्मी की छह वर्षीय बालिका में भी कोरोना की पुष्टि हुई है । वहीं जोधपुर इंडस्ट्री एरिया में तीन और युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है ।





Discussion about this post