posted on : सितम्बर 2, 2020 9:25 अपराह्न
कोटद्वार । कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है अब इसकी चपेट में कोरोना योद्धा भी आने लगे हैं। बुधवार को कोबिड केयर सेंटर कोडिया में रैपिड टेस्ट में बैंक ऑफ इंडिया के 4 कर्मचारी व एक पुलिसकर्मी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।
कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉक्टर एस. के. बड़थ्वाल ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों का रैपिड टेस्ट करवाए गए थे जिसमें 4 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है । इसी के साथ एक पुलिसकर्मी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है सभी को कौड़िया कोविट केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है ।




Discussion about this post