शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार और श्रीनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:24 अपराह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आगामी रक्षाबंधन तथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्रीनगर और कोटद्वार क्षेत्र में सैंपलिंग एवं निरीक्षण की कार्रवाई की गयी।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई कार्रवाई के दौरान कुल 16 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए, जिनमें 05 विधिक एवं 05 सर्विलांस नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। संग्रहित नमूनों में 06 नमूने मिठाई एवं नमकीन तथा 04 नमूने अन्य खाद्य पदार्थों के हैं। मिल्क एवं मिल्क प्रोडक्ट का कोई नमूना नहीं लिया गया।

अभियान के दौरान मिठाई एवं स्वीट शॉप संचालकों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना लेबल एवं बिना तिथि अंकित पैक्ड खाद्य सामग्री, जिसमें बेकरी उत्पाद एवं नमकीन शामिल थे, को नियमानुसार नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य पी सी जोशी ने बताया कि खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के संबंध में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सैंपलिंग और निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर श्रीनगर में सहायक आयुक्त खाद्य पी सी जोशी, तहसीलदार दीपक भंडारी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल तथा कोटद्वार में तहसीलदार सनवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा एवं राजस्व उपनिरीक्षक अमित नेगी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 475 की मौत; सुरंग में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू तेज, 121 विदेशी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
  • पौड़ी गढ़वाल : पीरूल और पहाड़ी सामग्री से तैयार राखियों ने बाजार में बनाई खास पहचान
  • रक्षाबंधन पर हिमवीरों को बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्र रक्षा का लिया संकल्प
  • डीएम का अल्टीमेटम : तीन दिन में सड़क दुरुस्त करो, वरना अफसर होंगे जिम्मेदार
  • प्रो. डॉ. जसवंत लाल को ‘राजीव गांधी गौरव अवार्ड’
  • विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने नए डेस्टिनेशन और पर्यटन सर्किट होंगे विकसित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.