शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर : जिले में किसानों की आर्थिकी का जरिया बन रही है कीवी, डीएम अनुराधा पाल ने पुड़कुनी गांव में काश्तकार रतन सिंह के खेत में रोपे कीवी के पौधे

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2024 5:18 अपराह्न

बागेश्वर : जनपद में कीवी की फसल ने अब तक कई किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की है, जिसके परिणाम देखते हुए अन्य स्थानों में भी इस खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने पुड़कुनी गांव में काश्तकार रतन सिंह के खेत में कीवी के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रशासन व सरकार द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल सोमवार को पुड़कुनी गांव पहुंची वहां उन्होंने उद्यान विभाग की योजना के तहत विकसित किए जा रहे किवी की खेती की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने काश्तकार रतन सिंह द्वारा अपनी बंजर भूमि पर लगाई जा रही कीवी की फसल का शुभारंभ करते हुए 133 कीवी के पौधे रोपित किए। उन्होंने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि वे पौधे विकसित होने तक काश्तकार को हरसंभव मदद करें। उन्होंने कहा कि जनपद में उत्पादित कीवी की देश भर में काफी मांग है, क्योंकि यहां की जलवायु कीवी के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल है। कहा कि पूर्व में शामा, लीती व अन्य स्थानों में कीवी की फसल की सफलता के बाद अब पुड़कुनी में इसकी खेती करने का लक्ष्य किया जा रहा है। जिसके तहत पौधरोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कीवी को जंगली जानवरों से कोई खतरा नहीं है, जिससे किसान भी इस खेती में रूचि दिखा रहे हैं तथा उद्यान विभाग के माध्यम से इसे बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा भी जनपद में अधिक से अधिक कीवी उत्पादन करने को कहा है। जिसके निर्देश के क्रम में इसके लिए सब्सिडी भी दी जा रही है। जिलाधिकारी के गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया व पारंपरिक परिधान पिछौड़ा भेंट किया।

जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि पुड़कुनी के काश्तकार रतन सिंह 20 नाली बंजर भूमि पर हैवार्ड, ब्रूनो, एलीसन व मोंटी के 133 पौधे रोपित किए गए हैं। बताया कि वर्तमान में जनपद में प्रति फसल लगभग 10 मिट्रिक टन किवी की डिमांड है। विभाग द्वारा किसानों को कीवी की खेती करने के किए प्रेरित करने के साथ ही हर संभव मदद की जा रही है। इस दौरान सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी, रमेश दानू सहित अन्य किसान मौजूद थे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.