posted on : दिसम्बर 17, 2020 7:25 अपराह्न
हरिद्वार : किन्नर अखाड़ा के प्रतिनिधि ने मेला भवन में आज मेलाधिकारी दीपक रावत को कुम्भ 2021 हेतु भूमि आबंटन के लिए प्रार्थना पत्र दिया । इस दौरान किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जूना अखाड़ा के श्री महंत व संरक्षक तथा अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरी गिरी जी, किन्नर अखाड़े के विभिन्न प्रांतों के मंडलेश्वर, महंत तथा सीडीओ विनीत तोमर, अपर मेलाधिकारी हरवीर सिंह, उप मेलाधिकारी दया नन्द सरस्वती आदि मौजूद रहे। मेलाधिकारी दीपक रावत ने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को शाल ओढा कर स्वागत किया ।






Discussion about this post