रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खानपुर : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने खंड स्तरीय युवा महोत्सव का किया आयोजन, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा ने ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के नियम-शर्तें व पात्रता की विस्तार से दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2023 5:29 अपराह्न
खानपुर : युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय युवा महोत्सव में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चौ. विनोद कुमार ने कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र की दशा एवं दिशा तय करता है। नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा के संयोजन एवं डॉ. पारस चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि ने प्रतिभागी युवक-युवतियों को संबोधित करते हुये कहा कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिये नियमित रूप से योग करें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता हैं।
जिला पंचायत सदस्य गोपाल कुंडलीवाल ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिये ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल देते हुये कहा कि ग्रामीणांचल में यदि किसी भी छात्र-छात्रा की पढ़ाई में कोई भी आर्थिक समस्या सामने आ रही हो तो वह तत्काल उसका निदान करेेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बालिकाओं की किसी भी प्रकार सामाजिक समस्या के लिये भी शासन-प्रशासन के सहयोग से त्वरित निवारण का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डीएस रोलिंग मिल दयालपुर-खानपुर के चेयरमैन एचएसमान एवं गुरप्रीत सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिये युवा महोत्सव के आयोजन को कारगर बताया। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि जिस देश का युवा जागरूक होता है वह विकास की दौड़ में कभी पीछे नहीं रह सकता हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा ने युवा महोत्सव की ब्लाक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के नियम-शर्तें व पात्रता की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानन्द के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की तथा संयोजक पूनम मिश्रा व सह-संयोजक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने अतिथियों को बैज अंलकरण, मार्ल्यापण व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सामूहिक लोकगीत में नेशनल कन्या इण्टर कालेज की टीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी नेशनल कन्या की टीमों ने प्रथम, द्वितीय जबकि भगवान शंकर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी में भी नेशनल कन्या की टीम ने ही प्रथम पुरस्कार जीता जबकि भगवान शंकर की टीम दूसरे स्थान पर रही। सविता धारीवाल व मनोज गोयल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने उपहार देकर पुरस्कृत किया। अन्त में सभी प्रतिभागियों ने अतिथियों के साथ सामूहिक भोज का आनन्द लिया। 
इस अवसर पर पीआरडी प्लाटून कमांडर मदनपाल सिंह, स्वराज सिंह, ध्यान सिंह, सुबलेश, नीशु, सुरेशचन्द कवटियाल, बलराम गुप्ता, रविन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, मीनू यादव, पंकज कुमार, मिनाक्षी, विजय कुमार, कुशमणि चौहान, अंजुली गुप्ता, बबीता देवी, सुधा रानी, अखिल वर्मा, नूतन, रूबी, अमित कुमार, विशाल कुमार, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, बृजपाल, सुन्दर, जावेद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखण्ड : नागपुर में चमका कोटद्वार का सितारा, प्रत्यूष डोभाल ने जीता रजत पदक
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत
  • 60 की उम्र के बाद नई शुरुआत : अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16 हजार किलोमीटर की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना
  • “बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी
  • हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बनी रणनीति
  • भिटौली देने का नया अंदाज़ : One For One Society ने वृद्ध आश्रम में बांटा प्यार और सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.