शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ यात्रा : बगैर जांच के यात्रा पर नहीं जायेंगे घोड़े-खच्चर, बढाई गई डंडी-कंडी की संख्या

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2025 12:15 पूर्वाह्न

रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम की चारधाम यात्रा में खच्चरों और घोड़ों के माध्यम से यात्री और माल ढुलाई की व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने के लिए रुद्रप्रयाग के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत के निर्देशानुसार नई व्यवस्था लागू की गई है। अब केवल पशु चिकित्सा जांच में स्वस्थ पाए गए खच्चर और घोड़े ही केदारनाथ यात्रा के लिए भेजे जाएंगे।

इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ पशुओं की सेहत का ध्यान रखना है। इसके लिए भीमबली, लिनचोली और रुद्रापॉइन्ट पर पशु चिकित्सकों की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो प्रत्येक पशु की स्वास्थ्य जांच करेंगी। केवल स्वस्थ पशुओं को ही यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए मल्टी टास्किंग फोर्स (MTF) और पुलिस विभाग की टीमें भी इन स्थानों पर सहयोग करेंगी।

इस नई व्यवस्था का ट्रायल शुरू हो चुका है। ट्रायल के तहत दो स्वस्थ घोड़ों को जांच के बाद केदारनाथ भेजा गया है। यह कदम यात्रा मार्ग पर पशुओं की स्थिति सुधारने और संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण है। डॉ. आशीष रावत ने बताया कि सभी पशुपालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पशु यात्रा के मानकों के अनुरूप हों और निर्धारित जांच स्थलों पर अनिवार्य चिकित्सा जांच कराई जाए।

पिछले कुछ दिनों से घोड़ा-खच्चरों में बढ़ते संक्रमण के कारण इनका संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया है। ऐसे में जिला पंचायत और जिला प्रशासन द्वारा वृद्ध और असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन 800 से 1000 डंडी और कंडी की व्यवस्था की जा रही है।

अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने बताया कि घोड़ा-खच्चरों में संक्रमण के कारण फिलहाल उनके संचालन पर रोक है। इसके बावजूद, तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकृत डंडी-कंडी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ तक खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए 1000 डंडी और कंडी मजदूरों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत द्वारा 20 विभिन्न स्थानों पर डंडी-कंडी संचालकों के जरिए यात्रा प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.