रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद में धूमधाम एवं हर्षौल्लास से मनाया गया कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस, डीएम मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2025 8:17 अपराह्न
  • जिलाधिकारी ने शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
  • शहीद सैनिकों की वीर नारियों,बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों को निर्वहन कर रहे सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्परता से किया जायेगा निदान।

हरिद्वार : जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में धूम धाम से मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया तथा शहीदों के याद में 2 मिनिट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद सैनिकों की वीर नारियों,उनके परिजनों ,भूतपूर्व सैनिकों एवं कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों, छात्र छात्राओं, एनसीसी कैडेटों का कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 26 वी वर्षगांठ मना रहे है इस दिन हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश के सैनिकों को खदेड़ते हुए युद्ध में विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय देते हुए विजय हासिल की तथा इस युद्ध में प्रदेश के 75 सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है, ऐसे वीर जवानों को एवं उनके माता पिता को शत शत नमन है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक विषम कठिन परिस्थितियों में सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ भाव से कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों की वीर नारियों सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों तथा देश के रक्षा में तैनात रहे भूतपूर्व सैनिकों की कोई भी समस्या है तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन के माध्यम प्रेषित की सकते है। उन्होंने कहा कि यदि किसी की कोई गंभीर समस्या है तो वह किसी भी कार्य दिवस या प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम में उनसे मिलकर अपनी समस्याएं रख सकते है।  इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कारगिल शहीद मान सिंह गोसाई के परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के 13 वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों तथा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल विभाग के तत्वाधान में कारगिल शहीद की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेता टीम को जिलाधिकारी द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

 इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता नेगी पंवार ने कारगिल शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध 08 मई 1999 से 26 जुलाई 1999 तक जो 78 दिनों तक चला जिसमें प्रदेश के 75 जाबांज सैनिक देश की रक्षा  के लिए शहीद हुए थे। जिसमें जनपद हरिद्वार के राइफल मेन मान सिंह गोसाईं ने 29 जून 1999 को इस युद्ध में वीर गति को प्राप्त हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  उपस्थित होने पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सहित वीर नारियों ,शहीद सैनिको के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों,अधिकारियों एव कार्मिकों,एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग , जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम ,ऑर्डिनरी कैप्टन डी एस गुसाईं,सूबेदार सुधीर चंद्र, शहीद सैनिकों की वीर नारियां भूतपूर्व सैनिक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. चंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.