गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांवडि़यों का उमड़ा सैलाब, भगवामय हुई धर्मनगरी

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2023 3:09 अपराह्न

हरिद्वार। कांवड़ मेला अपने अंतिम चरण में पूरे शबाब पर आ चुका है। चारों ओर कांवडि़यों के जत्थे ही दिखाई दे रहे हैं। तीर्थनगरी चारों ओर से बम-कम, हर-हर महादेव में जयघोष से गुंजायमान है। चारों ओर भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा है। हरिद्वार में पिछले दिनों से जारी बारिश बीते रोज दोपहर बाद थम गई। आज भी मौसम पूरी तरह से साफ है। मौसम साफ होते ही कांवडि़यों की भारी भीड़ हरिद्वार में जुट चुकी है। भारी संख्या में हरिद्वार गंगा जल लेने के लिए कांवडि़ये हरिद्वार पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ शहर में कांवडि़यों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और लॉ एंड ऑर्डर बना रहे इसलिए पुलिस बल भी सड़कों पर उतरकर व्यवस्था बना रहा है। बावजूद इसके चारों ओर जाम का नजारा है।

बताते चलें कि कांवड़ मेले में अब एक दिन का ही समय शेष है। 15 जुलाई को कांवडि़यों को हरिद्वार से गंगा जल ले जाकर अपने-अपने शिवालयों में जलाभिषेक करना है। ऐसे में हरिद्वार में कांवड मेला चरमोत्कर्ष पर है। आज का दिन पुलिस व जिला प्रशासन के लिए काफी चुनौती भरा हैं। मेले का आखिरी दिन होने के कारण डाक कांवडि़यों की भारी भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। दुपहिया वाहनों से आने वाले कांवडि़यों की भीड़ अब रफ्तार पकड़ चुकी है। जिस कारण से चारों से बाइकों की गुंज की सुनाई दे रही है।

बैरागी कैंप में कांवडि़यों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। इस समय पूरे बैरागी कैंप मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। कांवड़ मेले में पैदल कावडि़यों के लिए बनाई गई कांवड़ पटरी पर गुरुवार सुबह से ही डाक कांवडि़यों की संख्या अधिक रही साथ ही कांवडि़यों के लिए राजमार्ग के दोनों मार्ग खोल दिए गए हैं। अभी तक करीब 4 करोड़ के करीब कांवडि़ए जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। उधर मेले की व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे पुलिस प्रशासन ने पिछले 12 घंटे के अंदर ही अप्रत्याशित डाक कांवडि़यों के हरिद्वार आगमन और असंख्य मोटर साइकिलों के हुजूम को कंट्रोल किया । एसएसपी हरिद्वार और टीम ने देर रात्रि किया सभी रूट सुचारू किए। करीब 55 हजार डाक वाहन और 8 लाख से ज्यादा मोबाइक को गंतव्य के लिए सकुशल रवाना किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • न्यूली लिफ्ट सिंचाई योजना से बदली गांवों की तस्वीर, बंजर खेतों में लौटी हरियाली और किसानों के चेहरों पर मुस्कान
  • श्री दरबार साहिब में गुरु पूर्णिमा पर गुरु महिमा के दिव्य संदेश से भावविभोर हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए पावन दर्शन एवं आशीर्वाद
  • मूसलाधार बारिश का कहर : जलभराव, कार पर गिरा पत्थर, 17 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया – सीएम धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
  • प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजन – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा दो दिवसीय ‘वीबी–जी राम जी’ विषय पर आधारित एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम का समापन
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान – मुख्यमंत्री धामी
  • रुड़की में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, बिना लेबल की 351 बोतलें सीज; 8 क्विंटल सॉस नष्ट
  • देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.