posted on : अप्रैल 4, 2022 7:37 अपराह्न
कालागढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवंत सिह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष कालागढ़ उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या 61/2019, धारा-354 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रोहिताश कुमार पुत्र खेम सिंह, निवासी-डी-85, नई कॉलोनी, कालागढ़, जनपद पौड़ी गढ़वाल, को पुलिस टीम द्वारा 03 अप्रैल 2022 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियुक्त का नाम पता
- रोहिताश कुमार पुत्र खेम सिंह, निवासी-डी-85, नई कॉलोनी, कालागढ़, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र-52 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 61/2019, धारा-354 भा0द0वि0
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रियंका
- आरक्षी 128 ना0पु0 राजदीप मलिक
- आरक्षी 186 ना0पु0 अजय कुमार




