बुधवार, नवम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ कोतवाली पुलिस ने डेढ किलो से अधिक अवैध चरस के साथ 02 को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2024 11:56 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ज्योतिर्मठ कोतवाली की ओर से मंगलवार की रात्रि को 1.513 किलोग्राम चरस बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही चरस की तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी जब्त कर दिया गया है।

वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिर्मठ कोतवाली को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त हैं और रात्रि के समय आवागमन करते हैं। इस सूचना पर कोतवाली ज्योतिर्मठ और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध वाहन यूके07 एससी 7588 मोटरसाइकिल बुलेट को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति, 28 वर्षीय सलुड निवास मनीष राणा और 26 वर्षीय सलुड निवास पंकज सिंह कुंवर से इतनी रात में कहीं जाने के संबंध में पूछताछ की गई, पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उनके कब्जे में रखे बैग की तलाशी ली गई, जिसमें 1.513 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों आरोपितों के विरूद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ में मुकदमा पंजीकृत किया गया और चरस तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने स्पष्ट किया है कि, हम अवैध नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अवैध नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवा पीढ़ी को नशे की चपेट में आने से बचाना हमारी प्राथमिकता है। चमोली पुलिस की ओर से इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल
  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण…..
  • विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • अतिथि सत्कार से पहले स्वच्छता का संकल्प, महिला मंगल दल की अनूठी पहल
  • भराड़ीसैंण से धामी के 13 बड़े ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय
  • गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
  • आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
  • मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, बोले धस्माना – तकनीक से अनभिज्ञ रहना पड़ेगा भारी
  • पौड़ी गढ़वाल : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ठोस रणनीति बनाए वन विभाग : डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.