मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिना योग्यता और तैयारी के 9 परीक्षाओं में आवेदन, आरोपी खालिद मलिक की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2025 6:53 अपराह्न

 

देहरादून: पेपर लीक मामले में फंसे मुख्य आरोपी खालिद मलिक और उसकी बहन साबिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को 14 दिन और बढ़ा दी गई। दोनों को जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत को बताया गया कि एसआईटी (विशेष जांच टीम) की जांच अभी जारी हैऔर साक्ष्य जुटाने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है। इसके चलते दोनों की हिरासत बढ़ाने की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

खालिद के घर से नहीं मिलीं तैयारी की सामग्री

एसआईटी ने खालिद के हरिद्वार स्थित घर पर सर्च वारंट के तहत छापा मारा, लेकिन वहां प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कोई किताबें या नोट्स नहीं मिले। इससे यह शक गहराया कि वह बिना तैयारी के ही परीक्षाओं में शामिल हो रहा था।

जांच में पता चला है कि खालिद ने वर्ष 2024 से 2025 के बीच नौ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, जिनमें से वह पांच में शामिल ही नहीं हुआ, और बाकी में उसके बेहद कम अंक आए।

नकल के भरोसे साजिश की आशंका

इन तथ्यों से संकेत मिल रहे हैं कि खालिद लंबे समय से नकल या किसी अंदरूनी सांठगांठ के भरोसे परीक्षाओं में सफलता पाने की योजना बना रहा था। एसआईटी अब यह जांच कर रही है कि उसने कब-कब और किन तरीकों से नकल या साजिश के प्रयास किए। इस सिलसिले में कस्टडी रिमांड लेकर दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

अयोग्य होते हुए भी किया कई परीक्षाओं के लिए आवेदन

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ हाथ लगी हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि खालिद ने ऐसी परीक्षाओं के लिए भी आवेदन किया, जिनके लिए उसके पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता नहीं थी।

अब एसआईटी इस बिंदु की गहराई से जांच कर रही है कि खालिद की मंशा क्या थी — जब न उसके पास योग्यताएं थीं, न तैयारी, तो फिर नौ परीक्षाओं के लिए आवेदन क्यों किया गया? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा और व्यापक किया जा रहा है, और पिछले दो वर्षों में खालिद के संपर्कों की भी जांच की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.