मंगलवार, जून 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जोशीमठ : तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुरू, बच्चों ने देखी देश दुनिया की बेहतरीन फिल्में

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2024 6:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की पहल पर जोशीमठ में मंगलवार से तीन दिवसीय बाल फिल्म मेला शुरू हो गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज के बच्चों ने बाल फिल्म मेले में देश दुनिया की बेहतरीन फिल्में दिखायी गई।

बाल फिल्म मेले की शुरूआत जवाहर लाल नेहरू की पुस्तक भारत एक खोज पर श्याम बेनेगल की ओर से बनाए गए सीरियल भारत एक खोज के पहले एपिसोड भारत माता की जय से हुई। बच्चों ने ऑस्कर पुरुस्कार समेत अनेकानेक पुरुस्कारों से से नवाजी गई फिल्म द रेड बलून भी देखी। द रेड बलून एक कालातीत क्लासिक है जिसने दशकों से दर्शकों को आकर्षित किया है। 1956 में रिलीज हुई यह फ्रेंच शॉर्ट फिल्म पास्कल नाम के एक युवा लड़के की दिल को छू लेने वाली कहानी बताती है जो एक जादुई लाल गुब्बारे से दोस्ती करता है। अल्बर्ट लैमोरिस की ओर से निर्देशित, यह आकर्षक कहानी दर्शकों को आश्चर्य और कल्पना की दुनिया में ले जाती है।

बच्चों ने इकतारा ग्रुप निर्देशित चंदा के जूते फिल्म भी देखी। यह फिल्म वर्तमान रट्टू शिक्षा व्यवस्था की विसंगतियों पर केंद्रित है। चंदा के जूते एकतारा की पहली फिक्शन फिल्म है। एक छोटी लड़की चंदा, जो अपनी बस्ती की निर्विवाद चौंपियन है और उसकी सहेली शमीन एक बड़े स्कूल में दाखिला लेने के बाद चिंताओं से भरे बैग के बोझ तले दबी हुई हैं। एक स्कूल जो अपने साथ नई किताबें, यूनिफॉर्म और ऐसा बहुत कुछ लेकर आता जो चंदा को बिलकुल पसंद नहीं। स्कूल प्रशासन चाहता है हर बच्चे को जूते अवश्य पहनने चाहिए, जबकि चंदा को जूतों से नफरत है।

इस मौके पर गिरीश तिवारी गिर्दा और नरेंद्र सिंह नेगी के गीत भी गाए गए। कार्यक्रम संयोजक शिक्षक मंडल संयोजक नवेंदु मठपाल ने अस्कोट आराकोट अभियान के बाबत भी बच्चों को बताया और कहा किअस्कोट-आराकोट अभियान बीते 25 मई को अस्कोट से शुरू हो चुका है। अभियान का यह 50वां यानी स्वर्ण जयंती साल भी है। इस बार अभियान की प्रमुख थीम स्रोत से संगम रखी गई है ताकि नदियों से समाज के रिश्ते को गहराई से समझा जा सके और उनकी सेहत पर पड़ रहे दबावों को सामने लाया जा सके। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य उर्मिला बहुगुणा, जीआईसी के प्रधानाचार्य मोहन सिंह पंवार, कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल, मनवर सिंह पाल, प्रभात पाल, अनीता नौटियाल, रेखा राज प्रीति राणा, विवेकानंद पाल, मुकेश गुप्ता, पुष्पा फरस्वान, उमेश कपरवान, शोभा परमार, सुमित्रा राणा, प्रीति रावत, दीप्ति, शिवानी, शशि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : नीति घाटी ज्योर्तिमठ चमोली में एक्सट्रीम अल्ट्रा रन
  • बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील
  • आधे अधूरे कार्यों से आवाजाही में हो रही परेशानी
  • पर्यटकों के दीदार को खूली फूलों की घाटी
  • दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हारी दिव्यांगता, अनुराग ने नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में रचा इतिहास
  • नीती एक्सट्रीम अल्ट्रा रन से फिट इंडिया का नारा बुलंद – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • आगामी मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा; डीएम आशीष चौहान ने विभागों से 7 दिनों के भीतर मांगा माइक्रो प्लान
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण
  • ग्रामीणों क्षेत्रो में स्वच्छता अभियान की लापरवाही पर डीपीआरओ सख्त, 06 एडीओ पंचायत के वेतन पर रोक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.