गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जोशीमठ आपदा : सिंहधार वार्ड में ढहा पुश्तैनी मकान

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2026 2:35 पूर्वाह्न

जोशीमठ। सीमांत नगर जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब लंबे समय से दरारों की मार झेल रहा मोहनलाल का पुश्तैनी पत्थर का भवन अचानक भरभराकर ढह गया। घटना दोपहर की है जब मकान का आधा हिस्सा अचानक गिर गया, जिसमें मोहनलाल, उनकी पत्नी मुन्नी देवी, देवर संतोष कुमार और पुत्र आयुष निवास करते थे। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गृहस्वामी मोहनलाल ने रुंधे गले से बताया कि वर्ष 2023 की भू-धंसाव आपदा के बाद से ही उनके घर में खतरनाक दरारें आ चुकी थीं, जिसकी सूचना उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन को लिखित रूप में दी और नए भवन की मांग की, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने का नतीजा आज घर के टूटने के रूप में सामने आया है।

घटना की सूचना मिलते ही ‘जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति’ के संयोजक और सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और सरकार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। ढह चुके भवन के मलबे के सामने खड़े होकर सती ने वीडियो के माध्यम से जोशीमठ की वर्तमान भयावह स्थिति को उजागर करते हुए कहा कि प्रशासन की घोर अनदेखी के कारण आज एक गरीब का आशियाना जमींदोज हो गया। उन्होंने तीखे सवाल दागते हुए कहा कि आपदा के इतने लंबे समय बाद भी न तो प्रभावितों का मुआवजा तय हो पाया है और न ही उनके स्थायी पुनर्वास की कोई योजना धरातल पर दिखी है। सती ने चेतावनी दी कि जोशीमठ में ऐसे दर्जनों जर्जर मकान हैं जहाँ लोग मुआवजे के अभाव में अपनी जान हथेली पर रखकर रहने को मजबूर हैं। यदि मानसून से पहले इन परिवारों के लिए पक्की व्यवस्था नहीं की गई, तो ऐसे हादसों में भारी जनहानि हो सकती है।

हादसे के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार विवेक तिवारी ने बताया कि मकान ढहने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार को सिंहधार स्थित बैरिकेड हाउस में ठहराया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक के. बटोला और राजस्व उप-निरीक्षक सीती रोतियाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया और प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। हालांकि, संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि केवल अस्थायी शिफ्टिंग समाधान नहीं है, प्रशासन को कागजी खानापूर्ति छोड़कर प्रभावितों को तत्काल उचित मुआवजा और सुरक्षित विस्थापन की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2027 में प्रदेश में परचम लहराएगी कांग्रेस – कुमारी शैलजा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • उत्तराखण्ड में SIR के तहत 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित,12 प्रतिशत डिजिटाईज
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.