झबरेडा / हरिद्वार : जनपद हरिद्वार की झबरेडा पुलिस ने बाइक चोरो को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से झबरेडा पुलिस ने 15 बाइक भी बरामद की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने एवं घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त मुकेश पुत्र जितेन्द्र निवासी सराय आलम थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 व अरविन्द कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी राजोपुर लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना तथा 01 मोटरसाइकिल स्पलैण्डर प्लस बरामद हुयी।

अभियुक्तों ने बताया कि प्लेटिना मोटरसाइकिल हमने झबरेड़ा से तथा स्पलैण्डर मोटरसाइकिल रानीपुर मोड़ से चोरी की है व बताया कि वह सिडकुल में लोटस कम्पनी में नौकरी करते थे, इसी दौरान उनकी आपस में जान पहचान हुयी तथा आपस में दोस्ती हो गयी, चूंकि कम्पनी से मिलने वाले वेतन से उनके खर्चे / शौक पूरे नही हो पाते थे इसलिये उन्होनें मोटरसाइकिल चोरी करने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक तीनों अभियुक्तों ने मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 15-16 मोटरसाइकिले चोरी की हैं।
अभियुक्त मुकेश व अरविन्द ने पूछताछ में यह भी बताया कि चोरी की गयी मोटरसाइकिल को वह चोरी करने के बाद छुपा देते थे तथा घटना पुरानी होने पर सस्ते दाम में लक्सर निवासी सोनू पुत्र जयपाल नि0 ग्राम सिमली लक्सर हरिद्वार व लोकेश पुत्र रमेश नि0 ग्राम शेखपुरी लक्सर हरिद्वार को बेच देते थे। अभिगणो की निशोदेही पर 05 मो0सा0 इकबालपुर क्षेत्र से तथा 07 मो0सा0 लोकेश पुत्र रमेश नि0 ग्राम शेखपुरी लक्सर हरिद्वार के घर से बरामद हुयी है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों के कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।
एसएसपी ने की इनाम की घोषणा
एसएसपी हरिद्वार ने झबरेडा पुलिस टीम को 2500 रूपये इनाम की घोषणा की है.
गिरफ्तार अभियुक्त गण :
1- मुकेश पुत्र जितेन्द्र नि0 सराय आलम थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार
2- अरविन्द कुमार पुत्र सुरेश कुमार नि0 राजोपुर लक्सर हरिद्वार
3- लोकेश पुत्र रमेश नि0 ग्राम शेखपुरी लक्सर हरिद्वार
4- सोनू पुत्र जयपाल नि0 ग्राम सिमली लक्सर हरिद्वार
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, si संजय नेगी चौकी प्रभारी लखनौता, si मोहन कठैत चौकी प्रभारी इकबालपुर, si महेंद्र पुंडीर, कॉन्स्टेबल मुकेश नौटियाल, कॉन्स्टेबल नूर मलिक, कॉन्स्टेबल संजय नेगी, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, कॉन्स्टेबल मोहित खंतवाल, कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल सुंदर सिंह शामिल रहे.




Discussion about this post