गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एकता का प्रतीक है जौनपुर महोत्सव – कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2023 3:36 अपराह्न
टिहरी : विकास खण्ड जौनपुर टिहरी गढ़वाल में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में मंगलवार को दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर  रंगारंग कार्यक्रम को देखकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महोत्सव में हो रहे रंगारंग कार्यक्रम कई गांवो में एकता का प्रतीक और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर क्षेत्र ने हमेशा हमारी लोक संस्कृति, खान पान का संरक्षण किया है। जौनपुर की संस्कृति अपने आप में देश और प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान रखती है। हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखना होगा, जिससे आने वाली पीढ़ी इसका सही ढंग से उपयोग कर सकें।
उन्होंने कहा कि जौनपुर महोत्सव का उद्देश्य यहां का इतिहास, लोकगीत संस्कृति, सभ्यता, खान-पान, भाषा-बोली, पहनावा, देवी-देवताओं, स्त्रियों का सम्मान, पुरानी मान्यताओं आदि को प्रदर्शित करना है। इस तरह के आयोजनों से हमारे पहाड़ की जो संस्कृति और परंपराएं हैं, वह देखने को मिलती है। जैसा कि मेले में ही उसका अर्थ छिपा हुआ है। मेले का अर्थ है जोड़ यानी जुड़ना। मेले हमें एक-दूसरे से मिलने और सुख-दुख जानने का अवसर प्रदान कराते हैं। इस तरह के महोत्सव या मेले में खेल प्रतिभाओं को भी दिखाकर उसमें निखार लाने का अवसर मिलता है। यहां जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलों के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उपकरण, दवा एवं बीज वितरित किये जाते है। महोत्सव में जौनपुर क्षेत्र के तमाम छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन केंद्रित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की तमाम झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, मीरा सकलानी, सुनील सजवाण, सुरेंद्र सिंह रावत, महिपाल रावत, सुभाष पंवार, जशोदा देवी, अनिता धनैय, कमला थपलियाल, सनवीर बेलवाल, अभिलाष कुमार, जयपाल केरवाण, विनोद सेमवाल, सुनिल थपलियाल, सुमन नौटियाल, खेमराज भट, बलदेव सिह एवं विशाल जनसमूह मौजूद रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.