posted on : सितम्बर 7, 2022 5:28 अपराह्न
कोटद्वार । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की स्थानीय शाखा के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक सुभाष कुकरेती और अनिल नेगी की देखरेख में संपन्न चुनाव में जसविंदर सिंह को अध्यक्ष चुना गया । चुनाव अधिकारी अनिल नेगी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद में कुल 140 मतदाता थे। इनमें से 126 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार जसविंदर सिंह को 101 वोट तथा रमेश को 25 वोट पड़े। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश को 76 वोटों से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया ।इनके अतिरिक्त सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए । जिसमें विनोद गुंसाई को शाखा मंत्री, सुनील जुयाल को कोषाध्यक्ष चुना गया । बताया कि जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार भी कर दिया जायेगा ।


