रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनसुरक्षा व जन सुविधा से समझौता नही; गतिमान कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करें – डीएम

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2026 7:43 अपराह्न
  • रोड़ कटिंग पर डीएम की सख्ती, कार्य पूर्ण कर तत्काल सड़क रिस्टोरेशन के निर्देश; कार्यदायी संस्थाओं की जिम्मेदारी तय
  • जिला प्रशासन की सख्ती, अब सम्बन्धित एसडीएम, सीओ यातायात; अधीक्षण अभियंात लोनिवि की सिफारिश पर दी जाएगी रोड़ कटिंग की अनुमति
  • कार्यदायी संस्थाओं को कन्ट्रोलरूम में देनी होगी कार्य प्रगति की प्रतिदिन की रिपोर्ट
  • मैनपावर बढाते हुए विशेष अभियान चलाकर संचालित कार्यों युद्धस्तर पर करें पूर्णः डीएम
  • सीमाद्धार में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीपीआर तैयार
देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में रोड कटिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित रोड कटिंग कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों को जनसुरक्षा एवं जनसुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क कटिंग के कारण आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 10 से 25 सितम्बर 2026 तक विशेष अभियान चलाकर मैनपावर बढ़ाते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। इस अवधि को प्रथम चरण के रूप में लेते हुए सभी वर्तमान में गतिमान कार्यों को पूर्ण किया जाए तथा कार्य पूर्ण होते ही संबंधित सड़क की तत्काल रिस्टोरेशन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सड़क को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक खोदकर न छोड़ा जाए। कार्यदायी संस्थाएं रोड कटिंग के उपरांत निर्धारित मानकों के अनुरूप तत्काल सड़क की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना करें, जिससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन की दिनचर्या प्रभावित न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन संस्थाओं को रोड कटिंग की अनुमति प्रदान की गई है, उनसे कार्य पूर्ण करने की स्पष्ट समयबद्ध घोषणा ली जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं यह सुनिश्चित करें कि स्वीकृत कार्यों को अधिकतम 15 दिन की अवधि में पूर्ण किया जाए। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाली संबंधित कार्यदायी संस्था अथवा विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने संचालित रोड कटिंग कार्यों की नियमित निगरानी के लिए कंट्रोलरूम से प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य की दैनिक प्रगति का विवरण लिया जाए तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जवाबदेह बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने रोड कटिंग की नई अनुमतियों के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रोड कटिंग की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग की संस्तुति के आधार पर ही प्रदान की जाएगी। अनुमति प्रदान करने से पूर्व क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, जनसुविधा, सुरक्षा एवं सड़क की स्थिति का समुचित परीक्षण किया जाए।
बैठक में सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के संबंध में भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है, जिसे शासन को प्रेषित करने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने विगत माह सीमाद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की सड़कों एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के दौरान आमजन की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओ.पी. सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी ऋषभ कुमार सहित संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.