शनिवार, जनवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उक्रांद की ब्लॉक स्तरीय बैठक में गूंजे भू-कानून और विस्थापन के मुद्दे

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:29 अपराह्न

ज्योतिर्मठ (चमोली)।  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुरुवार को ज्योतिर्मठ में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों सख्त भू-कानून, मूल निवास, बेरोजगारी, पलायन और ज्योर्तिमठ के विस्थापन पर गंभीर मंथन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उक्रांद की नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभा को संबोधित करते हुए उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवाण ने कहा कि ज्योतिर्मठ सहित समूचे पर्वतीय क्षेत्र की मौजूदा दुर्दशा सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उक्रांद जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से उठाएगा और जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया चौहान ने कहा कि ज्योतिर्मठ आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस तरह की सभाएं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम कर रही हैं और आने वाले समय में जनआंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से निर्णायक संघर्ष के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जिला महामंत्री दीपक राणा ने कहा कि यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड के अस्तित्व और अधिकारों को बचाने का आंदोलन है, जिसमें युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह रावत, हरीश सजवाण, राहुल रावत, प्रीतम चौहान, भगत सिंह, गौरव राणा, सौरव कुमार एवं केशव सकलानी सहित दर्जनों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। सभा में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी की दस्तक
  • हेमकुंड और बद्रीनाथ की चोटियों पर हिमपात
  • वाणा के ग्रामीणों ने बारिश को लाटू देवता से मांगी मन्नत
  • औली में व्यवस्थाओं की जांच को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन तेज
  • चारधाम यात्रा 2026 : तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक, मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध
  • मुख्यमंत्री धामी का शेफ समुदाय से संवाद, उत्तराखंड के स्वाद को “लोकल से ग्लोबल” बनाने का आह्वान
  • राहु मंदिर पैठाणी के सौंदर्यीकरण के लिए 1.90 करोड़ की योजना का भूमि पूजन, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहु मंदिर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में पौड़ी गढ़वाल बना डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल, अपणी सरकार पोर्टल पर प्रदेश में प्रथम स्थान
  • चमोली की वादियों में समय से पूर्व खिलने लगे बुरांश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने नील चामेश्वर नर्सरी का किया उद्घाटन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.