मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अलकनंदा किनारे निर्माण कार्य में अनियमितता, मोबाइल स्टोन क्रशर सील

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 1:40 पूर्वाह्न

​ज्योतिर्मठ। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग पुल तक चल रहे सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान शिकायतकर्ता वैभव सकलानी द्वारा निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही और अलकनंदा नदी में अवैध रूप से मलबा डंप किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी चमोली के निर्देश पर जिला खान अधिकारी अंकित चंद, तहसीलदार और राजस्व उपनिरीक्षक की संयुक्त टीम ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि ‘अरुण कंस्ट्रक्शन’ द्वारा संचालित मोबाइल स्टोन क्रशर न केवल नियमों के विरुद्ध चल रहा था, बल्कि इससे उड़ने वाली धूल और मलबे के गलत निस्तारण से पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा था। मौके पर मौजूद उपखनिजों की पैमाइश और अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद, खनन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से क्रशर प्लांट को सील कर दिया है।

जिला खनन अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर प्लांट को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है और निर्माण कार्य में बरती जा रही अन्य लापरवाहियों पर भी कड़ा संज्ञान लिया गया है। इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट बुधवार तक तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी, ताकि संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.