शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईपीएस केवल खुराना का निधन, उत्तराखंड पुलिस में शोक की लहर

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2025 10:42 पूर्वाह्न

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस सेवा से एक दुखद समाचार सामने आया है। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी और आईजी (महानिरीक्षक) केवल खुराना का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मात्र 47 वर्ष की उम्र में उनका यूं चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

केवल खुराना ने अपने करियर में उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रहे, इसके अलावा यातायात निदेशक और होमगार्ड्स के प्रमुख जैसे अहम पदों पर भी कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड की यातायात व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए। वर्तमान में वे आईजी प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत थे।

उनके असमय निधन से पुलिस विभाग के साथ ही उनके सहकर्मियों और परिवार में शोक की लहर है। उनके सहयोगियों ने उन्हें एक कुशल, ईमानदार और समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया है। उत्तराखंड पुलिस ने उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गृह नगर ले जाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने दुःख व्यक्त किया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी उत्तराखंड ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “केवल खुराना जी एक उत्कृष्ट अधिकारी थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ सेवा की। उनका जाना प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।”


 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.