शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : हिमालय से गंगा तट तक योग के रंग में रंगी देवभूमि, सीएम धामी ने आदि कैलाश में किया योग

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2024 1:00 पूर्वाह्न

देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड योगमय हो गई। हिमालय स्थित आदि कैलाश से लेकर योग नगरी ऋषिकेश व हरिद्वार में गंगा तट तक समूचा उत्तराखंड योग अभ्यास करता नजर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश के बेस पर स्थित पार्वती सरोवर के तट पर योगाभ्यास किया। सीएम के अलावा तमाम मंत्रियों, विधायकों और आम जनों ने योग दिवस के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए निरोगी जीवन का संदेश दिया।

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश पहुंचे।यहां उन्होंने पार्वती सरोवर के किनारे योग कार्यक्रम की शुरुआत की। पीएम मोदी के दौरे के बाद आदि कैलाश देश विदेश के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्रबन रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया। योगाभ्यास के बाद सीएम ने पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों के अलावा 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

श्री केदारनाथ धाम में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौजूद भक्तगणों और तीर्थपुरोहितों ने सेना के जवानों के साथ मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास किया।

योग की धारा हिमालय से उतरकर गंगा तट पर भी पहुंची। योग नगरी ऋषिकेश में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने त्रिवेणी घाट पर योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से हर की पैड़ी पर योग कार्यक्रम आय़ोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया।

शहीद जसवंत सिंह रावत रांसी स्टेडियम पौड़ी में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने योग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान डॉ रावत ने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। धन सिंह रावत ने घोषणा की कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टिहरी झील के किनारे विधायक किशोर उपाध्याय व विभागीय अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में फिल्म “अजेय” की विशेष स्क्रीनिंग उत्साहपूर्वक संपन्न
  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान
  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.