मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में गर्भवती महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2023 7:19 अपराह्न
 
देहरादून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, देहरादून के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग एवं मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मिडवाइफरी एजुकेटरों द्वारा 21 जून 2023 को गर्भवती महिलाओं के साथ विश्व योग दिवस मनाया गया। जिसके माध्यम से योग द्वारा होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी लाभ गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को विस्तारपूर्वक बताए गये। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शिखा जंगपांगी के दिशा निर्देश में करवाया गया। 14 जून 2023 से जिला चिकित्सालय देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफरी एज्युकेटर्स द्वारा प्रसव पूर्व जांच की ओ.पी.डी. एवं गर्भवती महिलाओं हेतु बनाए गये एक्सरसाइज रुम में गर्भावस्था के दौरान किये जाने वाले व्यायाम सिखाए जा रहे हैं। प्रदेश में मातृ मृत्यु दर कम करने के उद्देश्य से वर्तमान तक लगभग 1 हजार गर्भवती महिलाओं को सम्मानजनक देखभाल एवं प्रसव पूर्व जांच मिडवाइफरी एजुकेटर द्वारा दी गई है। जिसमें से 99 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण किया गया तथा उन्हें उच्च परामर्श, जांच की सुविधा एवं संस्थागत प्रसव की महत्ता के बारे में जागरुक किया गया है।
निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. सरोज नैथानी द्वारा योगासन से गर्भावस्था के दौरान होने वाले लाभ बताये गये। योगासन गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था एवं प्रसव पश्चात् स्वस्थ एवं शारीरिक रुप से दुरुस्त एवं तरोताजा रखता है। योगासन गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव के लिए तैयार करता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियां जैसे कमर दर्द, पैरों में दर्द, नींद ना आना, कब्ज, तनाव, आदि से योग के दवारा निजात मिलता है तथा गर्भावस्था के दौरान मां से बच्चे को खून का संचार अच्छे से होता है। निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. सरोज नैथानी द्वारा योग दिवस पर बताया गया कि जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों में मिड लेवल केयर यूनिट की स्थापना की जाएगी, जिसमें प्रशिक्षित नर्स प्रैक्टिशनर मिडवाइफ को तैनात किया जाएगा ताकि यह सुविधा का लाभ प्रदेश की समस्त गर्भवती महिलाओं को प्राप्त हो सके। आयोजन में मिडवाइफरी एजुकेटर आरती कपरवान, वंदना रावत एवं लेबर रुम की मेटरन पूनम गौतम आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, जनहित एवं नवाचार आधारित पहलों पर विशेष जोर
  • जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सुनीं 164 शिकायतें
  • राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल से की शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में कारगिल दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय एलुमनाई मीट-2026 की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • कर्णप्रयाग-नैनीताल हाइवे पर क्षतिग्रस्त काजवे हादसों को देता न्यौता
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में 34 शिकायतों पर सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • सुयालकोट भूस्खलन का हो स्थायी समाधान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.