posted on : जून 21, 2024 6:29 अपराह्न
कोटद्वार : भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पीएस राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रो. राणा ने बताया कि योग भारतीय चिकित्सा की एक विधा है जो ऋषि परम्परा से चली आ रही है जिसे आज सम्पूर्ण विश्व ने मान्यता दे दी है। अत: यह आवश्यक हो जाता है कि हम इसे घर-घर तक फैलाएं। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विश्वविद्यालय में इस अवसर पर प्राणायाम, योगासन आदि अभ्यासकर स्वस्थ रहने का संकल्प दोहराया गया। योग के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाली समाजसेवी रजनी अग्रवाल व कु. संयोग ने बतौर योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। योगाभ्यास में फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सर्वानन, सहा. कुलसचिव अरुण खंतवाल, विशाल, विकास पाल, हर्षित शर्मा, राहुल राजपूत, मुकेश, विकास, ज्योति, शशि, ब्रजेश, सुभाष आदि शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए व वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम समन्वयक हर्षित शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल सिंह, प्रति कुलाधिपति डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की व सभी स्टाफ को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।


