गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 : हरिद्वार में आयुष विभाग चलाएगा डिजिटल योग जनजागरण अभियान

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2026 5:20 अपराह्न
हरिद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद हरिद्वार में आयुष विभाग द्वारा विशेष योग जनजागरण अभियान संचालित किया जाएगा। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री माननीय मदन कौशिक जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस अभियान के अंतर्गत योग को जन-जन तक पहुंचाने हेतु डिजिटल एवं सामाजिक माध्यमों का व्यापक उपयोग किया जाएगा।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी हरिद्वार डॉ स्वास्तिक सुरेश ने बताया कि योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ समाज निर्माण का अभियान है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ भास्कर आनंद को नोडल अधिकारी तथा डॉ विकास दुबे एवं डॉ अश्वनी कौशिक को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं आयुष मिशन विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय को जनपद स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के समन्वय एवं प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयुष विभाग द्वारा सभी आयुष चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात कार्मिकों को “नमस्ते योग ऐप” एवं “योग ब्रेक ऐप” डाउनलोड कर आमजन को भी योग से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त योग करते हुए फोटो एवं लघु वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर योग के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
 डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव एवं असंतुलन के बीच योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करता है।
आयुष विभाग द्वारा आगामी दिनों में विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग जागरूकता कार्यक्रम, सामूहिक योग अभ्यास एवं विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। विभाग ने नागरिकों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्जला एकादशी पर हिन्दू जागरण मंच ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को वितरित की लस्सी व शिकंजी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दूरस्थ क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, शंकरपुर में लगाई चौपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय और अदालीखाल पंपिंग योजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जन समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
  • वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोगों के हताहत होने की आशंका
  • पौड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, 23 मामले पकड़े गए
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.