posted on : मार्च 9, 2022 1:47 अपराह्न
पौड़ी : उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) के बैनर तले डॉ. अलकनंदा अशोक (अध्यक्षा उत्तराखंड पुलिस वाइफ्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसाइटी) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान की धर्म पत्नी जिला अध्यक्ष उपवा जनपद पौड़ी गढ़वाल प्रियका चौहान के निर्देशन, नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में, महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के नेतृत्व में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मण झूला तथा पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस कर्मचारी गण व पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं वित्तीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
जिसमें थाना कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं वित्तीय जागरूकता कैंप के संबंध में जागरूक किया गया। जिसमें महिलाओं को बैंक की विभिन्न बचत पॉलिसियों एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए स्वयं की दुकान हेतु लोन, पर्सनल लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन, इंश्योरेंस व साथ ही पीपीएफ, एनपीएस आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उक्त कैंप के बाद महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कसीनो गेम, रस्सी कूद, पर्ची प्राइस गेम म्यूजिकल चेयर गेम आदि कराए गए। जिसमे महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिल परिवार महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा अपने दन्त रोग, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच करवायी गई व डॉक्टरों द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों को दवाइयां वितरित की गई। डॉक्टरों द्वारा गैर संचारी रोगों से बचाव, तंबाकू नियन्त्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। साथ ही सभी को स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त शिविर में अधिक से अधिक महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिजनों की महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस विभाग व पुलिस परिवार की महिलाओं के कल्याण व स्वास्थ्य के लिए आगे भी इस तरह के हेल्थ कैंप लगातार जारी रहेंगे।




