गुरूवार, मई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में ट्रांसजेण्टर प्रोटेक्शन सेल समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 1, 2024 7:34 अपराह्न
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में ट्रांसजेण्टर प्रोटेक्शन सेल समिति की एक बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने समाज में किस-किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारी दो तरह की कैटेगरी हैं-एक तो कल्चर आदि से जुड़ी हुई है, दूसरी कैटेगरी जो स्वतंत्र रूप से रहना चाहती है। उन्होंने बताया कि हम लोगों की रहस्यमय जिन्दगी रही है तथा बहुत से उस रहस्यमी संसार से बाहर नहीं आना चाहते हैं, जिससे हम लोगों में एकजुटता नहीं आ पाती है, जिसकी वजह से जिन समस्याओं का हमें समाज में सामना करना पड़ता है, उनका समाधान नहीं हो पाता है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पूछा कि आप लोगों की कुल कितनी संख्या है। जिस पर ट्रांसजेण्डरों ने बताया हमारी सर्वाधिक संख्या हरिद्वार जनपद में है।
बैठक में ट्रांसजेण्डरों के लिये अस्पताल में एक अलग से ओ0पी0डी0 की व्यवस्था  के सम्बन्ध में चर्चा हुई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेला अस्पताल में ट्रांसजेण्डरों के लिये प्रत्येक बुधवार को ओ0पी0डी0 का संचालन प्रारम्भ हो गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि सप्ताह में दिवसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार कर लिया जाये।
बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने अनुरोध किया कि उनके लिये अलग से वार्ड की भी व्यवस्था होनी चाहिये। इस पर प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि देवपुरा के पास प्रस्तावित फूड स्ट्रीट विकसित होने पर इसमें इन लोगों को दुकान आवंटित करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्था हिमालियन इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल अवेक्निंग रूड़की ट्रांसजेण्डरों को कौशल विकास की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान कर रही है। बैठक में ट्रांसजेण्डरों ने बताया कि जनपद देहरादून में खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा ट्रांसजेण्डरों को कम दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था हरिद्वार में भी करने का अनुराध किया। इस पर लीड बैंक मैंनेजर ने कहा कि इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर ली जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ट्रांसजेण्डरों की जो भी समस्या होगी, उनका निदान प्राथमिकता से किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, सीओ सिटी जूही मनराल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, लीड बैंक मैनेजर संजय सन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, स्वयंसेवी संस्था हिमालियन इंस्टीट्यूट फॉर रूरल अवेक्निंग रूड़की के पदाधिकारियों सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
  • धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानिये महत्वपूर्ण फैसले..
  • ऊर्जा और ईंधन बचत को धामी सरकार के  फैसले, सप्ताह में एक दिन रहेगा ‘नो व्हीकल डे’
  • धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए “स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति, 2026” को मंजूरी
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले, पहाड़ों में स्वैच्छिक चकबंदी नीति को मंजूरी, होम स्टे में अब बना सकेंगे 8 कमरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.