शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्जन पड़ावों की एसओपी बनाने के वन विभाग को निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2025 12:15 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। नंदादेवी  राजजात यात्रा मार्ग के निर्जन पडाव वाण के आगे व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वन विभाग को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारियों को संयुक्त टीम बना कर स्थलीय निरीक्षरण करने को भी कहा।

डीएम तिवारी ने आगामी वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बैठक में वाण के आगे निर्जन क्षेत्रों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देते हुए यात्रा मार्ग की संपूर्ण तैयारियां करने को कहा। प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग को निर्जन पड़ाव होमकुंड, रूपकुंड आदि में आवश्यक सुविधाओं के लिए विस्तृत एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार करने को कहा।  कहा कि  निर्जन पड़ावों पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी संभावित पहलुओं पर पहले से तैयारी की जाए। उन्होंने डीएफओ बद्रीनाथ को इन क्षेत्रों के लिए आवश्यक संसाधनों का आंगणन तैयार कर उपलब्ध कराने के साथ ही उप-जिलाधिकारियों से समन्वय करते हुए यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले पड़ावों के लिए उप राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, आरडब्ल्यूडी, जिला पंचायत के कनिष्ठ अभियंता और मंदिर समिति के सदस्यों की एक संयुक्त टीम बनाते हुए भौतिक निरीक्षण कर पेयजल, पार्किंग स्थल, स्वास्थ्य सुविधाएं, शौचालय, कूड़ा प्रबंधन, पैदल मार्ग आदि सभी बिंदुओं को प्रस्ताव में शामिल कर शीघ्र आवश्यक व्यवस्थाओं का आंकलन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की स्थिति, पड़ावों की व्यवस्था,  शौचालय निर्माण, पानी की आपूर्ति, होम स्टे की उपलब्धता, मोबाइल नेटवर्क की स्थिति, सोलर लाइट की सुविधा, कचरा प्रबंधन, पार्किंग स्थल, पुलिस तैनाती, ट्रैफिक कंट्रोल, सीसीटीवी निगरानी और हेलीपैड से कनेक्टिंग रोड की स्थिति पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तेज सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, आरडब्ल्यूडी अधिकारी अल्लादिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.