उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण): आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत स्काउट एवं गाइड के जिला स्तरीय बैठक के अवसर पर पिट्स बीएड कॉलेज उत्तरकाशी के प्रशिक्षणार्थियों को हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमेन डॉ. एसपी नौटियाल ने किया तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं जिला सचिव ने तिरंगें के बारे में विभिन्न जानकारी देकर कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है तथा हमें अपने देश के प्रति कत्तर्व्य निष्ट, ईमानदार एवं देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित करना है जबकि इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त युद्धवीर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक रूप से शिष्टाचार तरीके से तिरंगें को फहराने का तरीका सिखाया तथा उन्होंने कहा कि सभी बी० एड० प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण के उपरान्त विभिन्न विद्यालय में अपने सेवा देगें जिसके लिए हमें तिरंगें को फहराने का शिष्टाचार तरीका आना चाहिए साथ ही उन्होंने तिरंगें की सामान्य जानकारी से अवगत करवाया गया | इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ रैली निकाल हर घर तिरंगा के लिए लोगों को प्रेरित किया गया जिसमें डॉo प्रजापति, किसन सिंह राणा, चन्दन सिंह उपस्थित थे |


