गुरूवार, मई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वन स्टॉप सेंटर एवं विधिक सेवा केंद्र का निरीक्षण, महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर

शेयर करें !
posted on : मई 28, 2026 12:11 अपराह्न

पौड़ी : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम के निर्देशन में सोमवार को वन स्टॉप सेंटर, पौड़ी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सहायता सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण एवं संचालित योजनाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही केंद्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में संचालित विधिक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श सेवाओं तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक जानकारी की समीक्षा की गई। संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि विधिक सेवाओं का संचालन प्रभावी, संवेदनशील एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद महिलाओं एवं आमजन को समय पर सहायता मिल सके।

निरीक्षण के दौरान महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही परामर्श, चिकित्सीय सहायता, अस्थायी आश्रय एवं विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही पीड़ित महिलाओं को त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर सीडीपीओ आशा रावत, केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत, केस वर्कर अमृता रावत, काउंसलर सोनी सोंठियाल एवं अधिकार मित्र विनीता चौधरी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीति घाटी में गूंजेंगे युवाओं के कदम, धामी सरकार दे रही सीमांत क्षेत्रों को नई पहचान
  • उत्तराखण्ड : पद्म भूषण से सम्मानित हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी
  • बीकेटीसी में नए वित्त नियंत्रक की तैनाती, हेम कांडपाल ने ऋषिकेश ट्रांजिट कार्यालय में संभाला कार्यभार
  • CNG फिर महंगी : 11 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, दिल्ली में कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो
  • CBSE ने मानी मूल्यांकन में गड़बड़ी, छात्रों के अंक होंगे संशोधित
  • अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में किए हमले, शांति वार्ता के बीच बढ़ा तनाव
  • उत्तराखण्ड : अगले 3 दिन गर्मी का प्रकोप जारी, 40 डिग्री पार तापमान
  • उत्तराखंड : हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, कार्बाइन से चलीं 11 गोलियां
  • पहाड़ों की रानी मसूरी में मोर की दस्तक, कैमरे में हुआ कैद
  • विधायक के आश्वासन के बाद आपदा प्रभावितों का आंदोलन स्थगित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.