गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद हरिद्वार में अभिनव पहल, पंचायत स्तर पर शुरू हुए मिनी सचिवालय, अब गांव में ही सुनी जाएंगी समस्याएं, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 20, 2026 5:14 अपराह्न
  • जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की जनपद में की गई अभिनव पहल
  • जनपद की ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ग्राम प्रधानों द्वारा सुनी जाएगी क्षेत्रीय जनता की समस्याएं
  • जनपद हरिद्वार देश के पहला जनपद है जहां वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सुनी जाएगी समस्या
  • मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम का किया शुभारंभ
  • जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम
  •  जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 42 समस्याएं की गई दर्ज, जिसमें से मौके पर 21 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित
हरिद्वार : जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में एक अभिनव पहल शुरू की गई है जिसमें ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा, जिसका शुभारंभ आज वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य के 25 वे रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में जो पंचायत भवन जीर्णशीर्ण हो गए थे, उनका पंचायती राज विभाग द्वारा जीर्णोद्वार किया गया, जिसमें सभी ब्लॉकों के 25 पंचायत भवनों को सुशोजित करते हुए मिनी सचिवालय नाम रखा गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभिनव पहल की गई है, जिसमें तैयार किए गए मिनी सचिवालयों में क्षेत्रीय जनता की समस्या ग्राम प्रधान द्वारा सुनी जाएगी तथा प्रत्येक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे जन सुनवाई कार्यक्रम को मिनी सचिवालयों से भी वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जायेगा तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं का व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन पत्र उपलब्ध कराया जायेंगे, जिसका जिले स्तर से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला जनपद है, जहां इस तरह की पहल की गई है तथा जिसका शुभारंभ आज वर्चुअल माध्यम से किया गया है। उन्होंने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय जनता को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। रजत जयंती के अवसर पर तैयार किए गए मिनी सचिवालय कुल 25 जिसमें बहादराबाद ब्लॉक में 08, भगवानपुर में 03, रुड़की में 05, नारसन में 05 एवं लक्सर में 03, खानपुर में 01 मिनी सचिवालय तैयार किया गया है, जहां प्रत्येक सोमवार को ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनी जाएगी।
आज जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 42 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 21 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, एलपीजी गैस सिलेंडर, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।  
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त कॉलोनीवासी विष्णु विहार निकट अल्पस कॉलोनी ने विष्णु विहार कॉलोनी में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है, जिस कारण समस्त कालोनी के लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कॉलोनी के वासियों ने  जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन कराने के लेकर प्रार्थना पत्र दिए। प्रार्थी मुनीश निवासी सोहलपुर, सिकरोढ़ा ने अवगत कराया है कि उनके पिता  यामिन 04 मार्च 2026 को लापता हो गए थे, उनकी गुमशुदगी की शिकायत पिरान कलियर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं लग पाया है, प्रार्थी ने अपने पिता को ढूंढने के लिए एवं पिरान कलियर थाने को उचित कार्यवाही करने के आदेश पारित करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पंचायत दाबकी कला के प्रधान बीरेंद्र चौधरी ने  ग्राम दाबकी कला परगना मंगलौर तहसील लक्सर में वर्ष 2003 से चकबंदी प्रक्रियों में है परंतु अभी तक चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, इस कारण किसानों को अपने खेत पर जाने का रास्ता नहीं होने के कारण सिंचाई और फसल काटने में दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है, उन्होंने गांव में शीघ्र चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराने के लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी अमित कुमार निवासी कनखल ने ग्राम पीली पड़ाव में भूमि खसरा नं 244 भूमिधरी पैमाईश कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
अतमलपुर बौगला, शांतरशाह, खेड़ली के समस्त किसानो ने वन गुजरो के द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में शिकायती पत्र दिया। वेदपाल पुत्र चरण सिंह निवासी धारीवाला ने गंगा जी के खसरा नंबर 443/12 मौजा भोगपुर से अवैध कब्जा हटवाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।  
बैठक मे अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

 

1 of 10
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.