शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत बहुत ही जल्द विकसित देशों में होगा शामिल – चौहान

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2023 6:13 अपराह्न
विकासनगर/देहरादून : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के तत्वाधान में 20 जून मंगलवार को खण्ड विकास कार्यालय, विकासनगर, देहरादून में  क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला “वार्तालाप” का आयोजन किया गया. जिसका विषय ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल’ है | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में जिले के दूर-दराज से आए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में कृषि, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास एवं अभिकरण, पूर्ति विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों ने भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं की जानकारी मीडिया को दी एवं संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह चौहान ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जन केंद्रित शासन की दिशा में एक बदलाव देखा है. उन्होंने कहा कि सरकार के 9 साल प्रधानमंत्री के परफॉर्म, रिफार्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर आधारित रहे हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार की ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनसे ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोग लाभान्वित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान में हम दुनिया में सबसे आगे हैं  एवं वर्ष 2027 तक भारत को टॉप इकोनामी बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया. उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द भारत विकसित देशों में शामिल होगा.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पद्मश्री प्रेमचन्द्र शर्मा ने जैविक खेती से जुड़े अनुभव साझा करते हुए इसके लाभ बताये. उन्होंने कहा कि सभी को अपने घर और आस-पास किचन गार्डन अवश्य बनाना चाहिए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर महानिदेशक, पी.आई.बी., देहरादून के विजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है. जिसके लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं को पीआईबी द्वारा दूर दराज के ग्रामीणों तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है, जो सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले के सुदरवर्ती गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार होने से सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचेगी। उन्होंने पत्रकारों से अच्छी और प्रेरक ख़बरों के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार की अपील की. साथ ही उन्होंने न्यू मीडिया के सकारात्मक प्रयोग पर बल दिया.
कार्यशाला में परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और एनआरएलएम के विषय में बताया. उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में कुल 4109 स्वयं सहायता समूह संचालिक हैं. जिनमे हर एक समूह में 10 से 12 सदस्य हैं. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, उद्यान, नगर निगम, उद्योग, कृषि, खाद्य विभाग, सेवा योजन, बाल विकास, समाज कल्याण, पशु पालन विभाग के प्रतिनिधि और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.