posted on : अगस्त 15, 2022 4:39 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल के द्वारा “आजादी के अमृत महोत्सव” 15 अगस्त 2022 को 75 वे स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया l जिसमें एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस, B.Ed के छात्र छात्राओं के साथ ही सभी संकाय के छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग कर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई lकार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.उमेश ध्यानी द्वारा किया गया l

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसपी मधवाल के द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान जन गण मन के साथ किया गया और एनसीसी कैडेटों के द्वारा परेड मार्च कर तिरंगे को सलामी दी गई और महाविद्यालय में स्थापित वीर अमर शहीद सैनिकों को “वॉल ऑफ हीरोज” पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया l उसके उपरांत प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया की 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत के इतिहास को स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। इसी दिन देश के आजाद होने पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले पर झंडा फहराया था। तभी से प्रत्येक वर्ष देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है, राष्ट्रगान गाते है और सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को 21 तोपों से श्रद्धांजलि दी जाती है। देश के प्रधानमंत्री हर साल देशवासियों को अपने भाषण के द्वारा सम्बोधित करते है और सेना द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन और परेड मार्च करते है। स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी भारतवासियों के मन में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ पूर्ण जोश रहता है। आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है।


